6 नवंबर 2011 - 20:30

आज तेहरान में ईदुल अज़हा की नमाज़ आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातेमी की इमामत में अदा की गई...

आज तेहरान में ईदुल अज़हा की नमाज़ आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातेमी की इमामत में अदा की गई।उन्होंने नमाज़ के ख़ुतबों में अमरीका को संबोधित करते हुए कहा कि उसके महाशक्ति होने का काल समाप्त हो चुका है और ईरान इतना सशक्त हो चुका है कि हर षड्यंत्र को इस प्रकार विफल बनाएगा कि जो दूसरों के लिए पाठ बन जाएगा। उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान व इराक़ पर आक्रमण तथा नए मध्यपूर्व की योजना को ईरान के विरुद्ध अमरीका के तीन अन्य षड्यंत्र बताते हुए कहा कि नए मध्यपूर्व की योजना ईरान की महाक्रांति की लहर को रोकने के लिए प्रस्तुत की गई थी किंतु ईश्वर की कृपा से अमरीका के ये तीनों षड्यंत्र विफल रहे। उन्होंने परमाणु ऊर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी के महानिदेशक योकिया अमानो द्वारा ईरान के परमाणु कार्यक्रम के विरुद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के हो हल्ले की ओर संकेत करते हुए कहा कि यदि उन्होंने अवास्तविक रिपोर्ट प्रस्तुत की तो एजेंसी का रहा सहा सम्मान भी मिट्टी में मिल जाएगा। आयतुल्लाह ख़ातेमी ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि मध्यपूर्व व उत्तरी अफ़्रीक़ा में आने वाली इस्लामी जागरूकता में क्षेत्रीय राष्ट्रों ने ईरान को अपने लिए आदर्श बनाया है, कहा कि इन परिस्थितियों में यह बात अप्रत्याशित नहीं है कि अमरीका, ईरान के विरुद्ध वातावरण तैयार करे और आईएईए सहित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को उसके विरुद्ध प्रयोग करने का प्रयास करे।

समाचार समाप्त

..........

166